Digital Product License
अंतिम अपडेट: 12 November 2026
आप क्या कर सकते हैं
- खरीदी गई फाइल को अपने और अपने ग्राहकों के प्रोजेक्ट्स में उपयोग और एडिट करना (जब तक प्रोडक्ट पेज पर अलग शर्त न हो)।
- तैयार final output (जैसे एल्बम, वीडियो) अपने ग्राहक को देना।
आप क्या नहीं कर सकते
- मूल editable फाइल (PSD, EDIUS project) को दोबारा बेचना, बाँटना या मुफ्त में share करना।
- फाइल को अपना बनाकर template marketplace पर डालना।
तीसरे पक्ष की सामग्री
प्रीव्यू में दिखा संगीत, फुटेज, फोटो या font पैकेज में शामिल है या नहीं, यह प्रोडक्ट पेज पर लिखा होगा। शामिल न हो तो उसकी अलग अनुमति आपकी जिम्मेदारी है।